देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में मुल्यागांव पलेठी मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक कार करीब 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल शिक्षिका को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। पलेठी डोब्ल्यो के निकट कार हनुमान चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे जा गिरी। हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45वर्ष) पुत्र विजय सिंह रावत, अनिता नेगी (46 वर्ष) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे।जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। शिक्षिका ग्राम क्वीली विद्यालय पट्टी हिंसरियाखाल में कार्यरत हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग दिया। उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने घटना में शिक्षकों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम व स्थानीय लोग मौजूद थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]