देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर अचानक कांवड़ियों के भंडारे में पहुंचा हाथियों का दल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर स्थित लच्छीवाला रेंज में मणि माई मंदिर के पास हाथियों का एक दल अचानक भंडारे के पास पहुंच गया। जिससे अचानक भगदड़ मच गईं।हालांकि इस दौरान कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।

 
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8:30 बजे नर-मादा हाथी अपने शिशु के साथ जंगल से सड़क पार करने निकले थे, लेकिन तेज साउंड सिस्टम और कांवड़ियों की भीड़ के शोर से हाथी बुरी तरह बौखला गए। गुस्साए हाथियों ने मौके पर खड़ी दो ट्रॉलियों को पलट दिया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हाथी भंडारे के पंडाल के भीतर नहीं घुसे, अन्यथा सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। घटना की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंडाल को खाली करवाया गया। विभाग की टीम ने बम-पटाखे बजाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा और रातभर गश्त की। पुलिस ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित कर सड़क पर जाम न लगे इसका प्रबंध किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है, जहां से हाथी नियमित रूप से जंगल के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की ओर निकलते हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ियों द्वारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना और हाथियों के पास जाकर वीडियो बनाना वन्यजीवों के व्यवहार को भड़का सकता है, जिससे बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। शनिवार रात हुई यह घटना इसी लापरवाही का नतीजा थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

लच्छीवाला टोल प्लाजा के सुपरवाइजर राकेश नौटियाल और अरुण ने बताया कि यदि समय रहते हाथी वन क्षेत्र में नहीं लौटते और पंडाल में घुस जाते, तो सैकड़ों लोगों की जान पर बन आती। वन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वन क्षेत्र में रुकने से बचें और साउंड सिस्टम का उपयोग न करें ताकि वन्यजीवों के प्राकृतिक रास्ते में कोई व्यवधान न आए।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a group of elephants suddenly reached A group of elephants suddenly reached the Kanwariyas' Bhandaara on the Dehradun-Haridwar road dehradun news Dehradun-Haridwar road Kanwariyas' Bhandaara place uttarakhand news अचानक पहुंचा हाथियों का दल उत्तराखण्ड न्यूज कांवड़ियों का भंडारा स्थल देहरादून न्यूज देहरादून-हरिद्वार मार्ग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More