स्कूल जाने के निकली बहन के पीछे गए तीन वर्षीय बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आने से हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

नानकमत्ता। स्कूल जाने के निकली बहन के पीछे गए तीन वर्षीय बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।

गुरुवार सुबह सात बजे प्रतापपुर संख्या सात निवासी रविंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह की पांच वर्षीय पुत्री कुशमीत कौर को स्कूल बस तक छोड़ने उसकी बुआ जशन कौर सड़त तक गई थी। तभी ब्राइट स्कूल की बस संख्या UK 06PA-0877 आ गई। स्कूल बस में छात्रा को चढ़ाते समय बस चालक गुरदेव सिंह निवासी सुनपैहर खटीमा का ध्यान खिड़की की तरफ चला गया। तभी अचानक कुशमीत का तीन वर्षीय छोटा भाई रोशन दीप सिंह पीछे से आकर बस के सामने खड़ा हो गया। जिसे चालक देख नहीं पाया और बस आगे बढ़ा दी। बस की बोनट से टकरा जाने से दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्वजन बच्चे को खटीमा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सपुर्द कर दिया। बच्चे की मौत की खबर गांव में मातम छा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, वहीं चालक फरार है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। प्रतापपुर संख्या सात में रहने वाले रविंद्र सिंह ऊर्फ ज्ञान सिंह का परिवार काफी गरीब है। रविंद्र को एक पुत्र था व एक पुत्री है। बड़ी पुत्री कुशमीत कौर गांव में प्रतापपुर संख्या सात में पढ़ती है। बेटे की मृत्यु के बाद माता-पिता सदमे में हैं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Three-year-old child dies after being hit by a school bus Three-year-old child who followed his sister to school dies after being hit by a school bus udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More