अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक महिला की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

मसूरी। यहां कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

यह हादसा मसूरी स्थित झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। पुलिस को सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद थाना मसूरी की टीम मौके पर रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले कार सवारों ने पास की एक दुकान से सामान खरीदा था। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी का निवासी बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान खरीदने के बाद जैसे ही सभी लोग वाहन में बैठे, कार तेज ढलान की ओर बढ़ने लगी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार एक खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

कार में सत्यप्रकाश (निवासी सोनीपत), मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद) और संगीता (46 वर्ष, निवासी करोलबाग, दिल्ली) सवार थे।प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

बचाव दल ने अभियान के दौरान एक महिला का शव खाई से बरामद किया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर थाना मसूरी पुलिस, क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a woman died A woman travelling in a car died after the car went out of control and fell into a deep ditch Accident news an uncontrolled car fell into a ditch Mussoorie news uttarakhand news अनियंत्रित कार गिरी खाई में उत्तराखण्ड न्यूज एक महिला की मौत दुर्घटना न्यूज मसूरी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More