घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ में घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला के पति और आस पास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। लेकिन बाघ के हमले में घायल महिला की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी एक बाघ दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर हमला कर दिया। टीना की चीख पुकार सुनकर उसके पति नितिन और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर बाघ टीना को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हमले में टीना बुरी तरह से घायल हो गई, परिवार के सदस्य आनन-फानन में टीना को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने टीना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने टीना की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक दिगंत नायक ने बताया कि बुधवार रात एक महिला की बाघ के हमले में मौत हुई है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है, उस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही हाथी और ड्रोन से लगातार बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर लगातार बाघ आबादी क्षेत्र में दिखाई देता है तो उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर उसे ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: died ramnagar news Tiger attacked a woman washing utensils in the courtyard of her house uttarakhand news Woman died due to tiger attack

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More