एक साल पहले मृतक आश्रित कोटे से नौकरी में आया खेल विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

बागेश्वर। खेल विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बाबू की एक वर्ष पहले मृतक आश्रित कोटे में पहली नियुक्ति हुई है। उसके साथ एक स्थानीय युवक भी पकड़ा गया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 
पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान एकबाइक पर सवार युवकों को रोका गया। बाइक चला रहे 22 वर्षीय संदीप बिष्ट पुत्र स्व. गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि वह नत्थूवाला, देहरादून का रहने वाला है और खेल विभाग में कनिष्ठ सहायक है। उसकी नियुक्ति हुए एक वर्ष हुआ है और पिता की मृत्यु के बाद नौकरी मिली थी। जबकि दूसरा युवक 22 वर्षीय सुभाष कनौली पुत्र प्रताप सिंह निवासी कठायतबाड़ा बागेश्वर का रहने वाला है। दोनों के पास क्रमशः 01.94 और 2.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A year ago arrested with smack bageshwar news junior assistant of sports department the deceased came to job from dependent quota the deceased came to the job from dependent quota uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More