तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से एक युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां शनिवार तड़के टांडा क्षेत्र में यूपी के पर्यटको की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार तड़के लगभग तीन बजे हुआ। मुरादाबाद जिले के काजीपुरा निवासी चार युवक आदित्य ठाकुर, ध्रुव, अभय और एक अन्य रामनगर की ओर आ रहे थे। टांडा के पास कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद आदित्य ठाकुर पुत्र सतेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। आदित्य IFTM यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। हादसे में घायल दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्चस्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं चौथे युवक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। मामले की पूरी जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man died A young man died when a high speed car went out of control and hit a divider Accident news high speed car ramnagar news uttarakhand news went out of control and hit a divider अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की मौत तेज रफ्तार कार दुर्घटना न्यूज रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More