राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत, एक अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के समीप एक ट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रुद्रपुर से चलकर हरिद्वार होता हुआ देहरादून की ओर आटा लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक ही सड़क के किनारे पलट गया। लोगों ने पुलिस व 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई। जिसमें ट्रक में सवार दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना सुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सरफराज पुत्र मोहम्मद वसीम नई बस्ती, जसपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद जोधपुरी टाडा, अजीम नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man in the truck died Accident news another injured when the truck overturned on the national highway dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More