नानकमत्ता निवासी युवक से वीजा दिलाने के नाम पर 7.10 लाख रुपये की ठगी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पंतनगर । वीजा दिलाने के नाम पर नानकमत्ता निवासी एक युवक से 7.10 लाख रुपये की ठगी। एसएसपी के आदेश पर पंतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
नानकमत्ता निवासी परमजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी सुखदीप सिंह पुत्र निन्दर सिंह निवासी खटीमा और हाल निवासी ओमैक्स रिवेरा रुद्रपुर को काफी वर्षों से जान-पहचान थी। सुखदीप ने बताया कि वह भारत से लोगों को पढ़ने और कार्य करने के लिए वीजा दिलवाता है। उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे इंग्लैंड का वर्किंग वीजा 13 लाख में दिला देगा। उसने एक्सिस बैंक में एक बचत खाता खुलवाया और खाते में जो मोबाइल नंबर लिंक था उसे भी सुखदीप ने अपने पास रख लिया। बाद में उसने अलग-अलग तिथियों में 7 लाख 10 हजार रुपये जमा किए। काफी समय बाद भी वीजा नहीं बना, तब उसने उसे फोन किया तो वह धमकाने लगा। साथ ही हत्या करने की धमकी देने लगा। परमजीत सिंह ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fraud of Rs 7.10 lakh Nanakmatta resident youth cheated in the name of getting visa Nanakmatta resident youth cheated of Rs 7.10 lakh in the name of getting visa udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More