देर शाम बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। ग्राम गैबुआ के पास सोमवार शाम बाइक और कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम कनोरी, बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर निवासी राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गैबुआ गांव के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सचिन और सनी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident Late evening collision between a motorcycle and a car results in the death of one young man on the motorcycle and serious injuries to two others Late evening motorcycle and car collision One young man dies ramnagar news Two other young men seriously injured uttarakhand news Young man killed उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना युवक देर शाम बाइक और कार की टक्कर दो अन्य युवक गंभीर घायल बाइक सवार एक युवक की मौत रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More