खबर सच है संवाददाता
देहरादून। राजपुर स्थित एक बार-रेस्टोरेंट के बाहर बीती रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुए विवाद में पर गोली चलने एक स्थानीय युवक घायल हो गया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
थाना राजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को मसूरी डाइवर्जन से आगे एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल था, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया।घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनारवाला देहरादून के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी बात को लेकर दो युवकों व एक युवती से उनका विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों की देर रात्रि रेस्ट्रोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गयी और घायल युवक के 10-12 साथियों के मौके पर इक्कट्ठा होने पर दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा डराने के नियत से हवा में फायर किया गया, जिसमे एक गोली संभव गुरुंग को लग गई।
वही घटना के संबंध में संभव गुरुंग के परिजनों द्वारा थाना राजपुर पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा घटना में गोली चलाने वाले अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों को संभावित स्थानों को रवाना किया गया है। बताया जा रहा हैं गोली चलाने वाला युवक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला हैं औऱ देहरादून में पढ़ाई करता हैं।




