रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से लौट रहा युवक  हुआ जहर खुरानी गिरोह का शिकार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दिल्ली से लौट रहे यात्री को रोडवेज बस में बेहोश कर लेपटॉप आदि लूट लिया। उसके बैंक खाते से 62 हजार रुपये भी उड़ा लिए गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

आवास विकास निवासी सुमित यादव प्राइवेट जॉब करता है। बीती 29 अगस्त की देर रात करीब 2.30 बजे वह दिल्ली से हल्द्वानी डिपो की बस में लौट रहा था। रोडवेज बस में दो युवक भी सवार हुए थे। इसी बीच इन युवकों ने उसे चिप्स व चाकलेट वाला बिस्किट खाने को दिया।उस समय वह नोएडा सेक्टर-62 का मेन चौराहा पार कर चुके थे। इसके बाद सुमित बेहोश हो गया। अगले दिन बस हल्द्वानी पहुंचने पर वह उठा तो देखा कि उसका पर्स गायब है।उसमें एटीएम कार्ड, नेट डिवाइस, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी, 1500 रुपये नकदी रखी थी।रोडवेज के परिचालक ने बताया कि दो युवक मुरादाबाद का टिकट लेकर चढ़े थे लेकिन गजरौला में ही उतर गए। इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका काम पड़ गया है अब वह वापस लौटेंगे। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।आशंका जताई गई है कि इस घटना को जहरखुरानी गिरोह ने अंजाम दिया होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man returning from Delhi by a roadways bus became a victim of a gang of poisoners crime news Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जहर खुरानी गिरोह का हुआ शिकार रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से लौट रहा युवक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More