आंचल ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विक्रय दर में की कमी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा अपने आंचल उपभोक्ताओं के साथ ही देश विदेश से आ रहे पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद दरो में कमी का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नैनीताल जनपद को 8 करोड 35 लाख की धनराशि एकमुश्त आंवटित किये जाने पर हेतु मंत्री दुग्ध विकास सौरभ बहुगुणा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का समस्त दुग्ध उत्पादको एंव प्रबन्ध कमेटी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

उक्त जानकारी प्रदान करते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिस्पर्धात्मक बाजार व उपभोक्ताओं के साथ साथ पर्यटन सीजन में अन्य प्रान्तो से आने वाले पर्यटक भी आंचल के स्वाद ले सके इस दृष्टि से हरेला पर्व से पूर्व दिनांक 25 जून से आंचल दुग्ध एंव उत्पादो की दरो में कमी का निर्णय संघ प्रबन्धन के सहयोग से लिया जा रहा है । श्री बोरा ने अवगत कराया कि मंत्री दुग्ध विकास सौरभ बहुगुणा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वर्तमान प्रतिस्पर्धा बाजार में दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादों में बढते रसायनिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए जगह जगह स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठीयो के माध्यम से दुग्ध उपभोक्ताओ को जागरूक किया जा रहा है । ताकि दुग्ध उत्पादको को रसायनिक दूध की बेहतर जानकारियां प्राप्त हो सके । उन्होने कहा कि आंचल उपभोक्ताओं के ही विश्वास का परिणाम है कि संस्था द्वारा प्रतिदिन एक लाख लीटर से अधिक दूध की खपत की जा रही है । उन्होने कहा कि विपणन नेटवर्क को मजबुत करने व कोल्ड चैन व्यवस्थित किये जाने के उद्देश्य से दुग्ध संघ द्वारा 3 रेफ्रीजिरेटेड व 3 इंसुलेटेड वाहनो व 220 आंचल दुग्ध विक्रताओं को विजीकुलर व 338 आंचल दुग्ध विक्रताओं डिप फ्रिज वितरित किये गये है । उन्होने बताया कि दुग्ध उत्पादको को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु दुग्ध उत्पादको को 04 रू0 प्रतिलीटर दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि पूरे राज्य के लिए आंवटित 17 करोड की धनराशि के सापेक्ष नैनीताल जनपद को एक साथ 8 करोड 35 लाख की धनराशि आंवटित की गई है व दूधारू पशु पोषण योजना अन्तर्गत 1 करोड 45 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का समस्त दुग्ध उत्पादको एंव प्रबन्ध कमेटी द्वारा आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रबन्ध कमेटी सदस्य भगत सिह कुमटिया, प्रभारी प्रशासन डा0 कुमार अजीत, प्रभारी वित्त उमेश पढालनी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी एमआईएस पी.एस. खत्री आदि मौजुद थे ।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

इनकी दरों में कमी की गई है

1- दूध में ₹2 प्रति लीटर
2- घी में ₹40 प्रति लीटर
3- मक्खन में ₹50 प्रति किलोग्राम
4- दही ₹17. 50 पैसा प्रति किलोग्राम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aanchal milk and milk products Aanchal reduced the selling rate of milk and milk products nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More