पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के आरोपी देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। लक्सर-मंगलौर बाईपास पर लक्सर पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई, वहीं पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल लाया गया है। वहीं घायल का नाम सत्तार पुत्र शकील निवासी मेरठ बताया गया है। इस दौरान पुलिस ने एक और बदमाश को भी पकड़ा है इधर एसएसपी हरिद्वार ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचे एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और बदमाश को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया कि कुछ बदमाशों की सूचना मिली थी जिसमें हमारी चेकिंग टीम कुआं खेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गया। घायल का नाम शकील निवासी मेरठ बताया गया है। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश उन्ही में से एक है जिन्होंने 3 दिन पूर्व लक्सर में पुलिस पर फायरिंग की थी। वही उन्होंने बताया कि अभी अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of firing on police personnel arrested during late night encounter crime news rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More