युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर नगरी गांव की रहने वाली एक नाबालिग को गांव के ही रहने वाले युवक ने ऑटो से अगवा कर होटल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटना 5 नवंबर की है। सुल्तान नगरी गांव की एक किशोरी के परिजनों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है कि उसकी पुत्री अपने सहेली के साथ हल्द्वानी से ऑटो से बैठकर सुल्तान नगरी अपने घर को जा रही थी, इस दौरान गांव का रहने वाला एक युवक करन सागर उसको ऑटो से उतारकर अगवा कर अपने साथ ले गया, जहां युवक ने डरा धमका कर एक होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे, अपने साथ हुई घटना के बाद किशोरी गुमसुम रह रहे लगी, जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को बताया, पूरे मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक करन सागर के खिलाफ पोक्सो एक्ट और 376 ,506 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी […]

Read More
उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More