पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए  किच्छा विधायक समर्थकों संग बैठे धरने पर  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता, उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। आवास विकास गुरुद्वारे के पास सत्संग के लिए लगाए जा रहे टेंट को हटाने पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस की पूर्व मंत्री और किच्छा से विधायक तिलकराज बेहड़ से नोकझोंक हो गई। बेहड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है और इसके खिलाफ वह अपने समर्थकों को लेकर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

बेहड़ का आरोप है कि ट्रांजिट कैंप थाने के प्रभारी सुंदरम शर्मा मनमानी कर रहे हैं। उनकी तमाम शिकायतें आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके समर्थक रमेश कालड़ा सत्संग कार्यक्रम के लिए रोड के एक और टेंट लगवा रहे थे, इसी बीच ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंच गई और टेंट हटाने को कहा। 2 घंटे का सत्संग था तो कार्यक्रम में बाधा न डालने की अपील की गई लेकिन पुलिस नहीं मानी और सुंदरम शर्मा भी वहां आ गए।लोगों ने इसकी सूचना पूर्व मंत्री और किच्छा से विधायक तिलकराज बेहड़ को दे दी। बेहड़ ने सुंदरम शर्मा से बात की, तब भी वह नहीं माने। आरोप है कि तिलकराज बेहड़ से अभद्रता की गई।इसको लेकर बेहड गुरुद्वारे के पास ही धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बेहड़ का कहना है कि जब तक सुंदरम शर्मा पर कार्रवाई नहीं की जाती, वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस धरने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही बेहड़ के तमाम समर्थक वहां पहुंच गए और घटना पर आक्रोश जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accusing police of indecency Kichha MLA sat on dharna with supporters rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More