प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने किया एकदिनी सामूहिक उपवास

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शुक्रवार को देव भूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही वादाखिलाफी व उपेक्षा के विरोध मे नगर निगम परिसर मे एक दिन का सामूहिक उपवास रखा। 

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि 19 जुलाई 2021 को सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त किये जाने व 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश मे कार्यबहिष्कार आंदोलन किया गया था, तथा 27 जुलाई 2021 को माननीय मुख्यमंत्री जी अध्यक्षता मे मांगो पर सहमति प्रदान करते हुए अगस्त माह मे शासनादेश जारी किए जाने का भरोसा दिलाया था, परंतु चार माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार व शासन द्वारा मांगो पर कोई कार्यवाही नही की गई है। कमेटियों के नाम पर कर्मचारियों मे भ्रम की स्तिथी व गुमराह किया जा रहा है, जिस कारण कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहा। अमित ने कहा कि संंघ द्वारा मिडिया के माध्यम से आज एक दिन का उपवास रख कर सरकार को जगाने का प्रयास है। शीघ्र प्रदेश नैतृत्व से आज्ञा लेकर राजधानी देहरादून से आंदोलन शुरू किया जायेगा। संंघ संस्थापक बांकेलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मियों की हितैषी नही है। सरकार अपनी मनमानी व तानाशाही पर उतारू है अगर सरकार कर्मचारी पक्ष मे कोई निर्णय नही लेती है तो आने वाले चुनाव मे पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, दिनेश चौधरी, संजीव, विशाल, विजय, राहुल, चमन, मुकेश, अनूप, कैलाश, रोनक पाल, शिवांकर, सुमन, कृष्णा, रानी, ममता, रोहित टांक, शिवम पाल, रोहित मसीह, अशौक चौधरी, विजय पाल, अनिल भारती, विशाल, लक्की, चंदन, अनिता, बबली, श्याम आदि मौजूद रहे।                              

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More