जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भाजपा में बागियों की संख्या कम होने का नाम नही ले रही, जिसके चलते अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक बार फिर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को भीमताल, रामगढ़, धारी व ओखलकांडा मंडल में 32 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करना पड़ा है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की ओर से जारी सूची के मुताबिक भीमताल मंडल से युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह संभल, रविन्द्र कर्नाटक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कैलाश संभल, पूर्व मंडल मंत्री लक्ष्मण संभल को निष्कासित किया है। रामगढ़ मंडल से मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ढ़ैला, महामंत्री शेर सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश आर्या, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा भरत सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व चन्द्र बल्लभ जोशी को निष्कासित किया है। धारी मंडल से मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, जिला उपाध्यक्ष रघुदत्त जोशी, महामंत्री दीप चन्द्र मेलकानी, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र बेलवाल, सोशल मीडिया प्रभारी लाखन मेहरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पीतांबर मेलकानी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल आर्या के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ओखलकांडा मंडल से मंडल महामंत्री आलम नगदली व इंद्र कुमार मेलकानी, शक्ति केन्द्र संयोजक यशवंत बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चतुर बोरा, मंडल उपाध्यक्ष धन सिंह गौलाकोटी व हरीश गंगोला, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकाश बोरा, पूर्व मंडल महामंत्री खीम बिष्ट को निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को विकास की सौगातें देते हुए सीएम धामी ने किया 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

भीमताल विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण से पहले ही भाजपा में बगावत के सुर उठने लगे थे। टिकट वितरण के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नाराज जनप्रतिनिधियों और टिकट के दावेदारों को मनाने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दो नेताओं ने तो निर्दलीय पर्चा तक दाखिल कर दिया। चुनाव प्रचार के दौरान भी नाराजगी की बातें सामने आ रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर रामनगर टैक्स बार ने जताई कड़ी आपत्ति 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रामनगर। क्षेत्र में विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जारी हो रहे नोटिसों और नक्शा पास कराने की जटिल प्रक्रिया को लेकर रामनगर टैक्स बार पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने शनिवार को एक निजी रिसॉर्ट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।   रामनगर टैक्स […]

Read More
उत्तराखण्ड

महोत्सव से लौट रही बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली।  जिले के जोशीमठ में शनिवार देर रात पैनखंडा महोत्सव से लौट रही बस अनियंत्रित होकर रविग्राम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में दो युवक, शिवम बिष्ट और सिद्धार्थ पंवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पति अल्मोड़ा जेल में सजा काट रहा […]

Read More