आदर्श प्राथमिक विद्यालय धौलाखेड़ा की सहायक अध्यापिका का निधन, शिक्षक संगठन ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय धौलाखेड़ा में कार्यरत माया गुरूरानी के अकस्मात निधन पर जनपद के प्राथमिक शिक्षक संगठन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

बताते चलें कि माया गुरूरानी वर्तमान में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय धौलाखेड़ा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी जो पिछले 1 वर्षों से कैंसर पीड़ित थी अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे डॉक्टरों ने स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण घर ले जाने की सलाह दी थी जो विगत 3 दिनों से सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती थी। आज अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज शाम 5:00 बजे उनका सेंट्रल हॉस्पिटल में ही निधन हो गया उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने माया गुरूरानी के निधन को शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया तथा एक योग्य आदर्श शिक्षिका के रूप में उन्होंने हमेशा छात्र हित एवं विद्यालय में कार्य किया उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शव यात्रा उनके निवास स्थान बृजवासी कॉलोनी पीलीकोठी से शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे रानीबाग को प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट ,राजेंद्र सिंह चौहान, सतीश नैनवाल, नंदराम, पूरन सिंह नयाल, हरीश आर्य, पूरन विष्ट ,मंजू जोशी, रेखा उप्रेती, वीना पाठक, महेंद्र बिष्ट आशीष बिष्ट अनुपमा बमेठा, ममता मुरारी, हेमलता ढौंडियाल ,बसंती लोहनी ,जया आर्य, कमल कुमार गिन्ती समेत तमाम शिक्षक गण शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Adarsh ​​Primary School Dhaulakheda's assistant teacher dies Haldwani news teacher's organization pays tribute Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More