उद्यान विभाग के अपर निदेशक हुए निलंबित, आयुक्त कुमाऊं मंडल को सौंपी जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उद्यान विभाग के अपर निदेशक डा आरके सिंह को निलंबित कर द‍िया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए हैं। डॉ सिंह पर कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने का आरोप है। शासन ने उन्‍हें कुमाऊं मंडल के आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध कर द‍िया है। कुमाऊं के मंडलायुक्त को ही इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है।

अपर निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण चौबटिया रानीखेत आरके सिंह जिनके विरूद्ध कतिपय शिकायत संज्ञान में आयी। जिनके सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया जांच करते हुए आर के सिंह के विरुद्ध निम्नलिखित तथ्यों की पुष्टि होती है।

(1) प्रायः उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय चौबटिया में पदस्थ होने के बावजूद मुख्यालय से बाहर रहकर कार्य करने की निरन्तर प्रवृत्ति तथा मुख्यालय से अनुपस्थित पाया जाना। निदेशक, उद्यान द्वारा सौंपे गये पदीय दायित्वों का सम्यक निवर्हन न करना तथा निर्देशों की अवमानना कर प्रायः स्वेच्छाचारिता से कार्य करना

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली शुगर दवा के साथ ही हिरण के सींग एवं अवैध हथियार व मशीनें बरामद

(2) यद्यपि निदेशक, उद्यान द्वारा औचक निरीक्षण किये जाने से पूर्व निदेशक की पूर्वानुमति प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये थे तथापि सिंह द्वारा उक्त वर्णित निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया।

(3) आर के सिंह जी द्वारा विभाग में उनके निम्न स्तर के अधिकारियों को भी विभागीय कार्यों में सहयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करना जिससे विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं तथा उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली 2002 के नियम – 3 ( 1 ) 3 ( 2 ) एवं 5क (2) के विपरीत कार्य करना।

अतः उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए आर के सिंह को उत्तरांचल सरकारी सेवक ( अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के नियम – 4(1) के अनुसार एतद्द्वारा तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

2 निलम्बन की अवधि में आआर के सिंह को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2, भाग-2 से 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है, भी अनुमन्य होगा किन्तु ऐसे अधिकारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महंगाई भत्ता अथवा महंगाई भत्ते का उपातिक समायोजन प्राप्त नहीं था निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे, जब इसका समाधान हो जाय कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

3 उपर्युक्त प्रस्तर-2 में उल्लिखित मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जबकि आर के सिंह इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति व्यवसाय में नहीं लगे हैं। निलम्बन काल में आर के सिंह को आयुक्त कुमांऊ मण्डल उत्तराखण्ड नैनीताल कार्यालय में सम्बद्ध किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

4 उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के नियम-7 एवं उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) (संशोधन) नियमावली, 2010 के अनुसार अनुशासनिक जांच में आरके सिंह के विरूद्ध शिकायतों की जांच करने हेतु  दीपक रावत, आयुक्त कुमांऊ मण्डल नैनीताल को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाता है। कृपया जांच अधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि आरके सिंह के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही यथाविधि एवं प्रक्रिया अनुसार पूर्ण कर जांच आख्या शासन को अधिकतम 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

उक्त जांच हेतु आयुक्त, कुमांऊ मण्डल, नैनीताल को आर के सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये लिखित उत्तर / अभिकथन एवं शिकायतों के समर्थन में पढ़े जाने वाले साक्ष्य संलग्न कर प्रेषित हैं एवं अपेक्षा है कि जांच कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त जांच आख्या की दो प्रतियां मूलरूप में तथा जांच कार्यवाही से संबंधित मूल अभिलेख / साक्ष्य शासन को समयान्तर्गत उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Additional director of Horticulture Department suspended dehradun news investigation handed over to the Board of Commissioner Kumaon Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली शुगर दवा के साथ ही हिरण के सींग एवं अवैध हथियार व मशीनें बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –                खबर सच है संवाददाता    ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में नकली और मिलावटी दवाओं के कारोबार ने स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी निगरानी तंत्र की भी पोल खोल दी है। बाजपुर में एसटीएफ द्वारा नकली अंग्रेजी दवाओं की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब […]

Read More