किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को अपर जिला जज/फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। अपर जिला जज/फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट न्यायाधीश चंद्रमणि राय की अदालत ने किशोरी को बहला फुसलाकर घर से ले जाने और लगातार दुष्कर्म के मामले में युवक को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।
 
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 19 अक्तूबर 2019 की सुबह चार बजे श्यामपुर क्षेत्र से किशोरी को आरोपी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी युवक पहले से ही विवाहित और चार बच्चों का पिता है। उसके बहलाने पर पीड़िता अपने घर से 10 हजार नगद, दो सोने के आभूषण, तीन चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन लेकर गई थी। बताया कि काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर आरोपी गुलफाम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम लालढांग थाना श्यामपुर के खिलाफ पुलिस में बहला फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया था। घटना के एक साल बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से पकड़कर पीड़िता को उसके कब्जे से बरामद किया था। घर लौटकर पीड़िता ने अपने परिजनों और पुलिस को सारी आपबीती बताई थी। आपबीती में आरोपी युवक पर बहलाकर ले जाकर लगातार दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया था। यही नहीं, पीड़िता ने आरोपी युवक की पुत्री को जन्म दिया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में आठ गवाह पेश किए।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of abducting a teenage girl and raping her Additional District Judge/Fast Track Special Court Additional District Judge/Fast Track Special Court sentenced 20 years imprisonment to the accused of luring a teenage girl away and raping her haridwar news sentenced to 20 years imprisonment uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More