हल्द्वानी। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में एक अवैध रूप से संचालित कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए सीज किया है।
बताते चलें कि मलिक के बगीचे के पास स्थित इस फैक्ट्री में बिना वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पता चला कि फैक्ट्री में बनाई जा रही कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती। एसडीएम राहुल शाह ने बताया यह कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के तहत की गई है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया है और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]