महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने किए छोटा कैलाश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिले के भीमताल स्थित छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

इस संबंध में एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र ने आज (14 फरवरी 2026) अमृतपुर अमिया इंटर कॉलेज में ड्यूटीरत पुलिस जवानों को ब्रीफ किया। जवानों को ड्यूटी के दौरान पार्किंग व्यवस्था सही तरीके से लागू करने, दर्शनार्थियों को पंक्तिबद्ध ढंग से दर्शन करवाने और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

महापर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कुल 03 निरीक्षक, 18 उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक, 61 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 25 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 02 प्लाटून पीएसी, 02 टीम SDRF, 02 फायर ब्रिगेड टीम, CPU और क्रेन को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

ब्रीफिंग में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल  राजेश यादव सहित सभी ड्यूटीरत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नैनीताल पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें व व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A large number of devotees have arrived in Chhota Kailash for the Mahashivratri festival nainital news The administration has made strict security arrangements The administration has made strict security arrangements in Chhota Kailash for the Mahashivratri festival uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन नैनीताल न्यूज प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More