हल्द्वानी। प्रशासन का विभिन्न प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासन, खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग, आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गौलापार बाईपास रोड स्थित रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई रेस्टोरेंट्स में संदिग्ध गतिविधियों एवं महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए की गई।
“रॉयल रेस्टोरेंट” नामक प्रतिष्ठान में बिना अनुमति और पंजीकरण के गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, लाइसेंस, बिल बुक, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड की जांच की गई। जिसमें न तो आगंतुकों का रजिस्टर था और न ही बिलिंग की कोई व्यवस्था। ऐसी स्थिति में रॉयल रेस्टोरेंट के गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध संचालन पर रोक लगाई जा सके। साथ ही “रॉयल रेस्टोरेंट” को नोटिस जारी किया जा रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस संचालन से संबंधित सभी वैधानिक दस्तावेज, पंजीकरण, कर भुगतान, बिल बुक तथा आगंतुकों का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त दो अन्य रेस्टोरेंट्स से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कुछ प्रतिष्ठानों में रजिस्ट्रेशन, बिल बुक और पहचान पत्रों का रिकॉर्ड नहीं पाया गया।
पुलिस विभाग द्वारा इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं से जुड़ी प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस निरीक्षण में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त, गोपाल चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट, राहुल शाह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी, पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार हल्द्वानी व पुलिस टीम शामिल रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]