जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा के नाम पर चल रहे गोरखधंधे के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्दराम जायसवाल ने जिले के निजी विद्यालयों के पाठ्यक्रम, फीस और अन्य व्यवस्थाओं में पाई गई अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और भीमताल क्षेत्र के 17 स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके थे और अब अन्य स्कूलों को भी कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है उनमें श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल(रामनगर), ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल (हल्द्वानी),ओकवार्ड पब्लिक स्कूल (रामनगर), ग्रीन फील्ड एकेडमी (रामनगर), मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल (रामनगर), शाइनिंग स्टार स्कूल (रामनगर), डी विटो स्कूल (भवाली), महर्षि विद्या मंदिर (भवाली), निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हल्द्वानी), क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हल्द्वानी) और द सनबीम पब्लिक स्कूल (हल्द्वानी) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

शिक्षा विभाग को मिली शिकायतों और जनसुनवाई में सामने आया कि कुछ स्कूल एनसीईआरटी पुस्तकों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही कुछ विद्यालय अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें और सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं और अपनी वेबसाइट पर जरूरी जानकारी भी साझा नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह सभी कृत्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, सीबीएसई के दिशा-निर्देशों और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के खिलाफ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी स्कूलों को “नो प्रॉफिट, नो लॉस” के सिद्धांत पर संचालित होना चाहिए।

आदेश के तहत स्कूलों को 15 दिनों के भीतर अपनी बुक लिस्ट में संशोधन कर एनसीईआरटी किताबों को प्राथमिकता देने, अनावश्यक और महंगी पुस्तकों को हटाने, वेबसाइट पर फीस और बुक लिस्ट सार्वजनिक करने और अभिभावकों से ली गई अतिरिक्त राशि वापस करने या समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा मामले की जांच के लिए विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समितियां गठित की गई हैं, जो तय समय सीमा में अपनी रिपोर्ट देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता रद्द या निलंबन,सीबीएसई से संबद्धता पर कार्रवाई, आर्थिक दंड और अन्य कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administrative action initiated against private schools Administrative action initiated against the fraud going on in the name of education in the private schools of the district fraud in the name of education by private schools nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज निजी विद्यालयों का शिक्षा के नाम पर गोरखधंधा निजी विद्यालयों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More