रामलीला मंचन के दौरान अधिवक्ता की तमंचे से गोली मारकर हत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में सोमवार देर रात परशुराम संवाद के दौरान अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी चचेरा भाई दिनेश नैनवाल मौके पर तमंचा फेंककर फरार हो गया। 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पूरनपुर नैनवाल, लामाचौड़ निवासी 45 वर्षीय अधिवक्ता उमेश नैनवाल पुत्र मोहन चंद्र नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का पिछले करीब डेढ़ साल से घर से लगी करीब 20 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात कमलुवागांजा में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से चल रही रामलीला में उमेश का बड़ा बेटा परशुराम का किरदार निभा रहा था। रात करीब 11.30 बजे कार्यक्रम में उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल के बीच कहासुनी काफी बढ़ गई। इसी दौरान दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश के पीठ में फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद दिनेश मौके पर ही तमंचा फेंककर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल उमेश को कुसुमखेड़ा स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी पीएन मीणा और सीओ नितिन लोहनी भी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंच गए। बताया गया है कि अधिवक्ता उमेश नैनवाल हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: advocate shot dead Advocate shot dead during Ramlila stage crime news During Ramlila staged Haldwani news murder news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More