अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने ली अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने शपथ दिलाई। सिद्धार्थ साह के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय मेंआयोजित किया गया। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से जारी वह वारंट पढ़कर सुनाया, जिसके तहत सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेशथपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय सहित महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर मौजूद रहे।इसके अलावा मुख्य स्थायी अधिवक्ता सी एस रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसी एस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल सदस्य डी के शर्मा, वरिष्ठअधिवक्ता अवतार सिंह रावत और एम सी कांडपाल भी समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन, न्यायमूर्ति बी एस वर्मा, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, सिद्धार्थ साह के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एम एल साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह और पद्मश्री अनूप साह सहित उनके परिजन, रिश्तेदार तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र शुक्रवार, 9 जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र अपने छात्र जीवन में एक उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट और मार्शल आर्ट खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में सम्मानित किया गया था और जूडो राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Advocate Siddharth Sah Advocate Siddharth Sah takes oath of office and secrecy as Additional Judge Chief Justice Justice G. Narendra administered the oath of office and secrecy to Advocate Siddharth Sah as Additional Judge nainital news Oath of office and secrecy as Additional Judge uttarakhand news अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को दिलाई अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More