प्रस्तावित एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ अधिवक्ताओ ने न्यायालय परिसर में किया प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। प्रस्तावित एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ शुक्रवार को नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओ ने अपना विरोध स्वरूप बिल की प्रतियां जलाते हुए न्यायिक कार्य भी बन्द रखा और अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व कानून मंत्री को ज्ञापन भेजा।
 
बार संघ के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने कहा की बिल में जोसंशोधन लाए जा रहे है वे अधिवक्ता समुदाय के हित में नहीं है, इसलिए तब तक प्रोटेस्ट करना होगा जब इसे वापस नहीं लिया जाता। सचिव संजय सुयाल ने कहा कि बिल अधिवक्ताओं की आज़ादी छीन रहा है। कहा की एसोसिएशन अब तक एक स्वतंत्र निकाय के रूप में कार्य करती आ रहा है लेकिन अब केंद्र सरकार बिल के माध्यम से इसपर ऑब्जर्वर नियुक्त करने की कोशिश कर रही है जो बीसीआई के कार्य मे भी दखल देंगे और एसोसिएशनों को कंट्रोल करेंगे। कहा कि हड़ताल व प्रस्ताव वकीलों की फ्री वॉइस (अभिव्यक्ति की आजादी) होती है और उनकी इसी आज़ादी को छीन लिया जाएगा तो वो क्या करेगा इसे भी मिसकंडाक्ट में लाया जा रहा है। मनीष मोहन जोशी ने कहा कि क्या न्यायाधीशों द्वारा गलत फैसले देने पर भी शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी। अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार पाठक ने कहा की यदि उनकी मांगे नही मानी गयी तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल व आंदोलन को बाध्य होंगे।
 
सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योतिप्रकाश बोरा, भगवत प्रसाद,बलवंत सिंह, अनिल बिष्ट, सुंदर ने संबोधित किया। इस दौरान अधिवक्ता प्रीति साह अनिल बिष्ट, भरत भट्ट, अखिल साह, पंकज सिंह बिष्ट, अशोक मौलखी, भानुप्रताप मौनी, मनीष कांडपाल, यशपाल आर्या, कमल चिलवाल, पंकज कुमार, शंकर चौहान, सुभाष जोशी, शिवांशु जोशी, निखिल बिष्ट, कैलाश बलुटिया, गिरीश चंद्र जोशी, तरुण चंद्रा, शारिक अली, नीरज गोस्वामी, चंद्रकांत बहुगुणा, निर्मल कुमार, पंकज कुमार, यशपाल आर्य, प्रमोद तिवाड़ी, मोहम्मद खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, राजेन्द्र भैसोड़ा, उमेश कांडपाल, दीपक दानू, कैलाश रावत, दीपक पांडेय, गौरव भट्ट, सरिता बिष्ट, तारा आर्या, मुन्नी आर्या, आकांक्षा आर्या, सिम्मी कपूर, भारती आर्या, किरन आर्या, जया आर्या आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Advocates demonstrated in the court premises against the proposed Advocate Amendment Bill nainital news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More