लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस ने जारी की 70 में से 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। आखिर कार लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की 70 में 53 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर कर दी। जिसमें गदरपुर से शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के समक्ष पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, रुद्रपुर विधानसभा से महिला उम्मीदवार मीना शर्मा, किच्छा विधानसभा से सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश व खटीमा से सीएम धामी के समक्ष कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने देर रात 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले, मंजूनाथ टीसी बने नैनीताल के नए पुलिस कप्तान

बताते चले कि किच्छा विधानसभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ काफी सक्रिय है। पिछले लंबे समय से किच्छा विधानसभा लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। जो कि कार्यकारणी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बेहड़ पार्टी के दमदार प्रत्याशी साबित होंगे। क्योंकि इस बार कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के लिये पार्टी ने अपने दावेदारो को बहुत ही सोच समझकर मैदान में उतारा है। फ़िलहाल किच्छा विधानसभा इस बार भी काफी चर्चित सीट रहने वाली है। कांग्रेस ने  रुद्रपुर से मीना शर्मा को टिकट देकर महिलाओं का सम्मान किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा कांग्रेस की दमदार प्रत्याशी साबित होंगी। वह शिक्षित के साथ ही राजनीति का उन्हें तजुर्बा भी है। पालिकाध्यक्ष रह कर उन्होंने जनता के दिल पर राज किया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी काठगोदाम ने किया प्रथम प्रभात फेरी का भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को पर समर्थित प्रथम प्रभात फेरी आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से प्रारम्भ होकर  काठगोदाम गुरुद्वारे में संपूर्ण हुई।    तमाम संगत काठगोदाम कालटेक्स चौराहे में एकत्रित हुई जहां से काठगोदाम रेलवे […]

Read More
उत्तराखण्ड

परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता     ऋषिकेश। विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार (आज) पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया। देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया।    ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन ठप होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556 वाँ प्रकाश पर्व

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व काफी श्रद्धा और आस्था  के साथ आगमी 5 नवंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ बनाया जाएगा।    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस […]

Read More