सेना भर्ती परीक्षा में चौथी दफा असफल होने पर युवक ने पंखे के कुंडे से लटक कर दे दी जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। नगर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। पिता के अनुसार सेना भर्ती परीक्षा के गुरुवार को आए लिखित परीक्षा परिणाम में चौथी दफा असफल होने से व्यथित होकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मल पांडे (21) पुत्र देवी दत्त पांडे, निवासी मैलकांडे, धौलादेवी अल्मोड़ा अपने पिता के साथ यहां एडम्स स्थित एक किराये के मकान में रहता था। उसके पिता मालरोड स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं। रोज की तरह गुरुवार को भी पिता देवीदत्त अपने काम पर चले गए। शाम को जब वह वापस लौटे तो कमरे में बेटे को फंदे से लटके देखा। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि उनका बेटा निर्मल लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह चार बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक पहुंचा। इस बार भी उसने सेना भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसका नाम नहीं था। इस बार भी सेना में भर्ती नहीं होने से वह काफी व्यथित था। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man committed suicide by hanging himself from the fan's hook After failing in the army recruitment exam for the fourth time almora news sucide news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More