राजधानी लखनऊ में 16 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर शव उसी के घर में फंदे से लटका दिया, पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर शव उसी के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि समुदाय विशेष का लड़का शाहिद उसकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। जब वह लोग वह लोग बाजार गए हुए थे और बेटी अकेली ही थी तो पता नहीं अचानक कहां से शाहिद घर पहुंच गया। उसने बेटी के साथ पहले तो रेप किया, जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी कि आपके घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। जब तक वह लोग बाजार से घर पहुंचते, आरोपी शाहिद वहां से भाग चुका था। पिता ने आरोप लगाया कि शाहिद काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने इसको लेकर शाहिद से बातचीत भी की थी और इस तरह की हरकतें बंद करने को कहा था, लेकिन फिर भी वह नहीं माना। वहीं घटना को लेकर इंदिरा नगर पुलिस का कहना है कि आरोपी शाहिद से पूछताछ की जा रही है। मृतक लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर शाहिद के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी कुछ इसी तरह की वारदात हुई थी। यहां साहिल नाम के लड़के ने साक्षी नाम की लड़की की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जो दिल-दहला देने वाला था। सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिला था कि साहिल ने पहले साक्षी को चाकू से गोदा। जब उससे भी मन नहीं भरा तो पास रखे पत्थर को उठाकर उससे मारा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After raping a 16-year-old girl in the capital Lucknow crime news Lucknow news the dead body was hanged in her own house the police arrested the accused on the complaint of the girl's father up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More