देहरादून। प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत की संभावना है। दून समेत कुछ जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर में मानसून के सक्रिय होने और वर्षा की संभावना है।
शनिवार को दून समेत पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। हालांकि दोपहर के समयधूप भी खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]