अजीबोगरीब कार्यालयी आदेश के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागाध्यक्ष ने किया एनएच के ईई का जबाब तलब 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
चंपावत। एनएच खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता का एक अजीबोगरीब कार्यालयी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आदेश के वायरल होने के बाद विभागाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता का जवाब-तलब कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विभागीय सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका खो गई। जब काफी तलाश के बाद नहीं मिली तो मामला अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार तक पहुंचा। उन्होंने एक विचित्र आदेश जारी कर दिया। आदेश में उनकी ओर से कहा गया कि खंड में कार्यरत सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई है। इससे सहायक अभियंता मानसिक रूप से काफी चिंतित हैं। सेवा पुस्तिका न मिलने की दशा में यह विचार आया है क्यों न कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी चावल मांग कर किसी मंदिर में डाल दें और वही देवता न्याय करेंगे। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोनिवि मुख्यालय ने प्रकरण का संज्ञान लिया। लोनिवि विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा ने अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार से जारी किए गए आदेश के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि ईई की ओर से जारी आदेश कर्मचारी आचरणनियमावली का उल्लंघन है। उक्त कार्यालय आदेश दैवीय आस्था को आधार बनाकर किस उद्देश्य से शासकीय कार्यशैली में किया गया है, इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the strange official order went viral on social media champawat news strange official order the head of the department summoned the EE of NH uttarakhand news viral on social media अजीबोगरीब कार्यालयी आदेश उत्तराखण्ड न्यूज चम्पावत न्यूज विभागाध्यक्ष ने किया एनएच के ईई का जबाब तलब सोशल मीडिया पर वायरल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More