राजधानी देहरादून में फिर एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार (आज) सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स की है, जहां जिम से बाहर निकलते समय एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र और लोगों में भय का माहौल है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रोज की तरह जिम से बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर नजदीक से गोली चला दी। गोली सीधे सिर में लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

राजधानी में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने सरेआम कारोबारी को निशाना बनाकर हत्या को अंजाम दिया। इस घटना ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे और बदमाशों के हौसले बुलंद होने की तस्वीर सामने आई थी। 2 फरवरी को दूल्हा बाजार क्षेत्र में गुंजन हत्याकांड ने भी सनसनी फैला दी थी।सुबह करीब 11 बजे आरोपी आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और विशेष जांच टीम गठित कर रिकॉर्ड समय में चार्जशीट भी दाखिल की।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

देहरादून जिले के अन्य क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में कई गंभीर वारदातें सामने आई हैं। ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या, जबकि विकासनगर क्षेत्र में 29 जनवरी को 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर शव शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही हत्याओं से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। दिनदहाड़े हो रही इन घटनाओं से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं रह गया है। लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राजपुर रोड हत्याकांड के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्दही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Another youth shot dead in the head in the capital Dehradun dehradun news murder news uttarakhand news youth shot dead in the head उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मर्डर न्यूज युवक की सिर में गोली मारकर हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More