हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा की बागजाला ग्राम कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बागजाला में पेयजल की समस्या का समाधान करने और भूमि के मालिकाना अधिकार दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि बागजाला के निवासियों की पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए बन रही भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना की हर घर जल योजना का काम बागजाला में ठप्प करा दिया गया है। इस पेयजल योजना को शुरू किया जाय।
यह भी मांग उठाई गई कि जब पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय बनाने और खुले में शौच बंद करने का अभियान चल रहा है तब बागजाला गांव में वन विभाग बन रहे शौचालय तोड़ दे रहा है, ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन गांव में चलाने के लिये नये शौचालयों को बनाने में लगी रोक हटायी जाय।
बागजाला गांव की समस्याओं खास तौर पर पेयजल की आपूर्ति की समस्या का समाधान शीघ्रता से करने का उन्होंने आश्वासन दिया और दूरभाष के माध्यम से डीएफओ तराई पूर्वी और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से बात कर पेयजल पाइप लाइन ठीक करने, जल जीवन मिशन योजना को सुचारु रूप से शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही बागजाला को भी दमुआढूंगा की तर्ज़ पर मालिकाना अधिकार देते हुए राजस्व गांव बनाने की घोषणा के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता कर कार्यवाही करवाने हेतु आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला की अध्यक्ष डॉ उर्मिला रैस्वाल, सचिव वेद प्रकाश, कोषाध्यक्ष मीना भट्ट, भाकपा माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, हेमा देवी, नंदकिशोर आदि शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]