अनियंत्रित होकर कार के सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीनों लोगों की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर गुरुवार (आज) एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में प्रशासन का सहयोग किया।

 
बताया जा रहा है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गहरी खाई में उतरी और तीनों शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All three people in the car died in the accident almora news road accident in Bhikiyasain area The car went out of control and fell into a deep ditch Three people in the car died when the car went out of control and fell into a ditch hundreds of feet deep uttarakhand news अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना में कार सवार तीनों लोगों की मौत भिकियासैंण क्षेत्र में सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More