अल्मोड़ा पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के किया सुपुर्द  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सौमेश्वर। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा 8 नवम्बर को अपनी बालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की गुमशुदगी थाना सोमेश्वेर मे दर्ज कराई गई। जिस के क्रम में एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोडा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा युवती को शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी द्वारा टीम गठित कर तत्काल गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी। साइबर सेल की मदद से काफी खोजबीन के बाद अथक प्रयास से 13 नवम्बर को पुलिस टीम द्वारा कनॉट प्लेस दिल्ली से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, प्रभारी चौकी ताकुला धरम सिंह, उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं महिला कांस्टेबल आसिफा खान सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Almora police recovered the missing girl safely and handed her over to her relatives Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More