कोरोना वायरस के साथ ही डेंगू को फैलने से रोकने को भी एक बड़ी चुनौती के रूप में ले – मण्डलायुक्त

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने मण्डल के सभी जिलाधिकरियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये डेंगू, मॉनसून और कोविड-19 की तीसरी लहर के सम्बन्ध में महत्पूर्ण समीक्षा बैठक की। मण्डलायुक्त ने कोविड-19 संक्रमण से सम्बन्धित बिलों का समय से भुगतान करने तथा किसी भी मद में आवश्यकतानुसार समय से बजट की मांग करने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारियों को आवंटित ऑक्ससीजन सिलेण्डरों को दो दिन के भीतर उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न करने वाले जिलों के स्टाॅक में कटौती की जायेगी।

ये भी पढ़ें।

https://khabarsachhai.com/2021/06/03/karnataka-lockdown-extended-till-14-june/

दिल्ली न्यायालय की बाबा को ऊलजलूल बयान से बचने की नसियत।


उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के साथ ही डेंगू को फैलने से रोकने को भी एक बड़ी चुनौती के रूप में ले ताकि मण्डल में डेंगू ताकि डेंगू पर शुरू से ही प्रभावी अंकुश रहे। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरपालिकाओ के साथ ही व ग्रामीण क्षेत्रों में भी फॉगिंग एव एण्टी लारवा का छिड़काव कराया जाये। नालियों की तली तोड़ सफाई करायी जाये ताकि डेंगू का लारवा न पनपने पाये व बरसात के दौरान नालियाॅ चोक न हों।
गाड़ियों में आडियो क्लिप लगा कर डेंगू के नियंत्रण एवं बचाव को लेकर यद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार, आईईसी एक्टिविटी के जरिये टेलीविजन व समाचार, पोस्टर, बैनर आदि के साथ ही विभिन्न स्वच्छता समितियों व संगठनकों संक्रिय करते हुए वृहद्ध जन जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जिला टास्क फोर्स व ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठकें कर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

आगामी मानसून काल के मद्देनजर की गई तैयारियां की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु अलर्ट रहें तथा किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जाये। लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सड़कों की नालियों व कलमठों को तत्काल खोलना सुनिश्चित करें साथ ही भू-स्खलन संभावित क्षेत्र वाली सड़कों पर जेसीबी तैनात करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि खाद्यान्न आपूर्ति हेतु अभी से राशन का स्टाॅक कर लिया जाये और मण्डल के दूरस्थ क्षेत्रों आगामी तीन माह का अग्रिम राशन उपलब्ध करा दिया जाये। नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या वाले दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सैटेलाईट फोन उपलब्ध कराने के साथ-साथ कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी सभी तैयारिया समय से पूर्ण कर ली जाये।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

इस दौरान जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मानसून सत्र में बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में 46 बाढ़ चैकिया स्थापित करते हुए उनमें कार्मिकों की 15 जून से तैनाती का रोस्टर जारी करने के साथ डेंगू से पीड़ित मरीजों के ईलाज हेतु बीडी पाण्डे चिकित्सालय, बेस चिकित्सालय तथा एसटीएच मे तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गयी हैं। जनपद में आवश्यकता वाले तीन स्थानों वायरलेस सेट टीम भेजी गयी है तथा गोला बैराज पर भी वायरलेस सेट लगाया गया है।

इस दौरान अपर आयुक्त संजय खेतवाल, निदेशक हैल्थ शैलजा भट्ट, जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत विनीत तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: covid news of nanital DM Nanital uttarakhand uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More