नैनीताल बैंक द्वारा ‘चेली भुली छात्रवृति योजना’ के अंतर्गत 78 छात्राओं को छात्रवृति देने के साथ ही अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को प्रदान की एम्बुलेंस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक का कार्य महज बैंकिंग तक ही सिमित नहीं अपने सामाजिक दायित्व के लिए भी जाना जाता रहा है। इसी सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आज बैंक ने  ‘चेली भुली छात्रवृत्ति योजना’ के तहत हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी महाविद्यालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम में आयुक्त द्वारा हाईस्कूल में मेधावी छात्र अक्षय गोयल 98.2 प्रतिशत, तथा इन्टर की मेधावी छात्रा कुमारी सुशीला एवं दीपिका 98.2 प्रतिशत अंक लाने पर 5100- 5100 सौ रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने के साथ ही 78 मेधावी छात्राओं को छात्रवृति प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

 
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री  दीपक रावत ने मेधावी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है, तो वे अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। कहा करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं, आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने। उन्होंने मेधावी छात्राओं के लिए जो योगदान नैनीताल बैंक द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है। बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि नैनीताल बैंक द्वारा 39 हाईस्कूल के प्रत्येेक मेधावी छात्राओं को 20 हजार एवं इन्टर की 39 प्रत्येक मेघावी छात्राओं को 39हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उन्होंने कहा बैंक सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्व है चेली-भुली योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देना बैंक की प्राथमिकता है।
 
कार्यक्रम के दौरान ही बैंक द्वारा क्षेत्र के लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को एक नई एम्बुलेंस भी प्रदान की गई, जिसे मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एवं बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
 
इस अवसर पर प्राचार्य एमबी डिग्री कालेज डॉ एनएस बनकोटी, डॉ एच एस भाकुनी, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रधान, मुख्य वित्तीय अधिकारी महेश कुमार गोयल, डीआरएम मनोज डालाकोटी, डी एस कठायत, एनएलपी हेड राहुल साह, मयंक थपलियाल, चन्द्र शेखर कन्याल, हर्ष वर्धन साह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, कुमाऊ मण्डल की मेधावी बालिकायें एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। 
 
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बैंक के इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बैंक की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ambulances provided to the Almora District Hospital by Nainital Bank Haldwani news Nainital Bank provided scholarships to 78 girl students under the 'Cheli Bhuli Scholarship Scheme' and also provided an ambulance to the Almora District Hospital Nainital Bank's 'Cheli Bhuli Scholarship Scheme' scholarships to 78 girl students under the scheme uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल बैंक की 'चेली भुली छात्रवृति योजना' नैनीताल बैंक द्वारा अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को प्रदान की गईं एम्बुलेंस योजना के अंतर्गत 78 छात्राओं को छात्रवृति हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More