बारिश से राहत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रो में अचानक आए आंधी-तूफान ने मचाई तबाही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उत्तराखण्ड। बागेश्वर जनपद में मंगलवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं से टीन की छतें उड़ गईं, पेड़ धराशायी हो गए और यातायात व बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। हालांकि शाम तक हुई बारिश ने गर्मी और जंगलों की आग से राहत भी दिलाई।

दोपहर करीब ढाई बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चले तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी नुकसान पहुंचाया। 

पिंडारी रोड स्थित नई पुलिया के पास खेतवाल ढाबे के आगे टीन की चादरें उड़कर कई मीटर दूर जा गिरीं। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई मोटरसाइकिलें भी मलबे में दब गईं।सड़क के दूसरी ओर फड़ व्यापारियों की कच्ची दुकानें भी आंधी में उड़कर बिखर गईं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

घटबगढ़ वार्ड में एक विशाल पेड़ मकान पर गिर गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। वहीं एनएच-309 के बिंघरुतोला क्षेत्र में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, जिसे बाद में जेसीबी की मदद से हटाकर सुचारू किया गया। तेज तूफान को देखते हुए यूपीसीएल विभाग ने एहतियातन पूरे जिले में शटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिन्हें देर शाम तक ठीक करने का काम जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

दूसरी ओर सोमेश्वर क्षेत्र में भी दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत के साथ जंगलों की आग से उठ रहे धुएं से भी निजात मिली। किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। साग-सब्जियों की फसलों को फायदा मिला और पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

पिथौरागढ़ जनपद में मौसम के अचानक करवट बदलने से कई जगह अंधड़ के साथ तेज बौछारे पड़ी, तो कई जगह पेड़ धाराशाई होने से यातायात और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इस दौरान अस्कोट, बेड़िनाग में भी कई स्थानों में चीड़ के विशालकाय पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया। उडियारी गांव में विधवा कलावती देवी, कमला देवी और गोबिंद सिंह, दान सिंह के मकान की टिन उड़ गईं। तो चौकोड़ी के जगत राम के लिंटर वाले मकान में पेड़ गिरने से नुकसान पहुंचा।

एक ओर आंधी-तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं बारिश ने राहत की सौगात भी दी। प्रशासन अब नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bageshwar/Someshwar News sudden storms in the hilly regions wreaked havoc; Uttarakhand News Sudden Storms Strike Hilly Areas.    उत्तराखण्ड न्यूज Weather Update: Relief from Rain in Uttarakhand While the rain brought relief उत्तराखण्ड में बारिश से मिली राहत पर्वतीय क्षेत्रो में अचानक आया आंधी-तूफान बागेश्वर/सोमेश्वरन्यूज मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More