प्रदेश के पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी क्षेत्रो में बारिश का दौर शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मंगलवार से प्रदेश के पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही दोपहर तक ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून समेत तराई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गईं थी।देहरादून में दोपहर बाद बिजली चमकने के साथ थंडरस्टॉर्म गतिविधि दर्ज की गई, वहीं हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ने बताया कि मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों के कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के बाद मौसम सक्रिय होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह मौसम गतिविधि 28 जनवरी दोपहर तक शांत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

इस बीच रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों, गंगोत्री धाम और गौमुख ट्रेक क्षेत्र में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। निचले क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे एक और दो फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है,हालांकि इसकी तीव्रता कम रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news light rain in the plains Snowfall begins in the higher altitudes of the state's hilly districts Snowfall begins in the higher reaches of the state's hilly districts while rain starts in the plains uttarakhand news Weather news उत्तराखण्ड न्यूज प्रदेश के पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू मैदानी क्षेत्रो में हल्की बारिश मौसम समाचार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More