कपाट बंद करने की तैयारी के साथ ही दीपावली के अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ सहित अन्य धामों को सजाया गया फूलों से, 3नवंबर को केदारनाथ तो 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के बन्द होंगे कपाट
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दीपावली के साथ ही भैयादूज पर रविवार को कपाट बंद करने को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंदिर को 10 कुंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु केदारबाबा के कपाट बंद हो रहे है।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धाम को सजाया जा रहा है। दीपावली के अवसर पर धाम में मंदिर को सजाया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद होने के साथ ही इस शीतकाल के लिए कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर को दीपावली तथा कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर समिति एवं दानीदाताओं द्वारा 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है। बताया कि केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व भी धूम धाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां चल रहीहै। बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम केकपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।
गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर 2 नवंबर को दोपहर12.14 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 3 नवंबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। कपाट बंद होने की तिथि के निकट आते ही धामों में व्यापारी व अन्य व्यवसायी लौटने की तैयारी करने लगे हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 3 नवंबर को बंद होते हैं। इस बार 2 नवंबर को सुबह 10.15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा और इसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होता है। उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर 12.14 बजे अमृत बेला पर कपाट बंदकिए जाएंगे, जिसके बाद डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी। डोलीरात्रि निवास चंडेश्वरी देवी मंदिर (मार्कंडेय मंदिर) में निवास करेंगे। 3 नवंबर को गंगा की डोली मुखवा के लिए पहुंचेगी। यमुनोत्री पंडा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 3 नवंबर को भैया दूज पर दोपहर 12.05 बजे यमुनोत्री के कपाट बंद किए जाएंगे, जिसके बाद शनि महाराज के नेतृत्व में मां यमुना की डोली खरसाली पहुंचेगी। कपाट बंद होने तक खरसाली में स्थित यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]