मतगणना की तैयारियों के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम को लेकर जहां प्रत्याशी की सांसें अटकी हुई है वहीं जनता को भी इसका बेसब्री से इंतजार है, अब बस 8 दिन ही बाकी रह गए हैं चुनाव के नतीजे ईवीएम से बाहर आने के। तो प्रशासन ने भी 10 मार्च को होने वाली मतगणना की पूरी तैयारियां कर ली है। जिसमें अंतिम राउंड के बाद प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच बूथ से वीवीपीएटी पर्चियों की रेंडम जांच की जाएगी साथ ही प्रत्याशी किसी भी बूथ से वीवीपीएटी पर्चियों की जांच की मांग कर सकते हैं। क्योंकि ईवीएम को लेकर बीते कुछ चुनावों में विवाद देखने को मिले हैं, इस कारण अब आयोग सभी ईवीएम के साथ वीवीपीएट जोड़ चुका है। जिसमें प्रत्येक मत की पर्चियां जमा होती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के समय कुछ दलों ने ईवीएम के साथ वीवीपीएट में दर्ज सभी मत गिने जाने की मांग उठाई थी, लेकिन आयोग ने इस प्रक्रिया में अनावश्क समय लगने का तर्क देते हुए, प्रत्येक सीट पर किन्हीं पांच बूथ की पर्चियां की गिनने की व्यवस्था लागू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव... अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

यही नियम मौजूदा विधानसभा चुनाव में भी लागू होंगे। इसके तहत मतगणना के दौरान ईवीएम ओर वीवीपीएट में दर्ज मतों की संख्या का ही मिलान किया जाएगा। अंतिम राउंड समाप्त होने के बाद, रिटर्निंग अधिकारी किन्हीं पांच बूथों की वीवीपीएट पर्चियों की रैंडम जांच करवाएंगे। इसमें सभी पांच वीवीपीएट में कुल दर्ज मतों के साथ ही प्रत्याशी वार मिले मतों का मिलान संबंधित ईवीएम से किया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी चाहें तो उनकी पसंद के बूथ की वीवीपीएट की भी जांच कराई जा सकती है। यदि किसी वजह से वीपीपीएट ओर ईवीएम में दर्ज मतों में अंतर आता है तो फिर प्रिंट पर्चियां ही अंतिम मानी जाती है। हालांकि आयोग के सामने अभी इस तरह का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के मुताबिक पूरी मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में सम्पन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिला गोमती नदी किनारे, दो संदिग्ध हिरासत में

इस बार मॉक पोल का समाधान

यदि किसी बूथ पर वीवीपीएट और ईवीएम में मॉक पोल के मत भूलवश दर्ज रह जाते हैं तो इस बार उन मतों को कुल मतों से हटा दिया जाएगा। इसके लिए पोलिंग अधिकारी की हैंडबुक में दर्ज विवरण की सहायता ली जाएगी। पिछली बार उत्तराखंड में यह समस्या पेश आई थी, इस बार आयोग ने इसके लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किए हैं।

नैनीताल जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है। डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, 61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी। उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 04 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा : पार्षद पति समेत आठ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पार्षद पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल […]

Read More
उत्तराखण्ड

कुलपति नियुक्ति पर UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप, चयन प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से नियुक्ति की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]

Read More