मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच उत्तराखण्ड अलर्ट : सीएम ने प्रदेशवासियों से कहा “यह समय डरने का नहीं सजग रहने का है”   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एहतियात और जागरूकता को लेकर उत्तराखण्ड सरकार सक्रिय हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से शांति, संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भी वैश्विक संकट का सामना घबराहट से नहीं, बल्कि समझदारी और सामूहिक प्रयास से किया जाता है।

मुख्यमंत्री का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए आश्वासन के बाद आया है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार मिडिल ईस्ट की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और देश हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

सीएम धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश और प्रदेश ने जिस तरह एकजुट होकर मुश्किल हालात का सामना किया था, वही उदाहरण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उस समय सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों ने धैर्य और अनुशासन के साथ एक बड़ी चुनौती को पार किया था।

उन्होंने प्रदेशवासियों से विशेष रूप से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा “यह समय सजग रहने का है, न कि डरने का”। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और हर स्थिति की निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर त्वरित कदम उठाने के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव भारत जैसे देशों पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में सरकार और जनता के बीच समन्वय बेहद अहम हो जाता है। फिलहाल सरकार की ओर से हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा जताया कि यदि सभी लोग संयम और एकजुटता बनाए रखें, तो किसी भी चुनौती का सामना प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: “This is the time not to be afraid but to be alert CM appeals to citizens.   उत्तराखण्ड न्यूज dehradun news Rising tensions in the Middle East Uttarakhand alert amid increasing tension in the Middle East: CM told the people of the state uttarakhand news Uttarakhand on alert mode उत्तराखण्ड अलर्ट मोड पर देहरादून न्यूज मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव सीएम ने करी प्रदेशवासियों से अपील

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More