अमित शाह पहुंचे रुद्रप्रयाग, डोर टू डोर कैंपेन कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए प्रचार करते हुए डोर- टू- डोर कैंपेन किया और लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

इस दौरान उनके साथ तमाम बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। अमिता शाह ने यहां पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है।उन्होंने आगे कहा, ‘पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे।  

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

शाह ने कहा की नेता ने कहा कि वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा। आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More