सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं। इन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुलिस विभाग में 1600 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की विवेचना व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विवेचकों को जांच किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही देहरादून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्पिटल बनाने और देहरादून पुलिस अस्पताल को अपग्रेड करने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों पर जब लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उनका त्याग और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। शहीद पुलिस कर्मियों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवारों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपूरणीय क्षति सहन की है।

धामी ने कहा कि अपराध का स्वरूप लगातार बदल रहा है। अब पुलिस की जिम्मेदारी केवल सड़कों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि साइबर अपराध और नशे के नेटवर्क पर भी प्रभावी कार्रवाई करनी है।युवाओं को नशे से बचाना और अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम, हेमकुंड साहिब और कैंची धाम सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही के बीच सुरक्षा, यातायात और सहायता व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था। उत्तराखंड पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिसकर्मियों के इस प्रयास से श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराने में मदद मिली और प्रदेश की छवि मजबूत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की नौकरी में लगातार जिम्मेदारियों और दबाव का सामना करना पड़ता है। सड़क से लेकर डिजिटल अपराधों तक, पुलिसकर्मियों को कई मोर्चों पर काम करना होता है। ऐसे में उनके मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे पुलिसकर्मी स्वस्थ रहते हुए बेहतर कार्य कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक की पत्नी सुनीता और शहीद उप निरीक्षक विनोद पंवार की पत्नी नीलम को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 1600 पदों पर जल्द भर्ती 600 posts coming soon 600 posts in the Uttarakhand Police to take place soon; strict action to be taken against drug-related and cybercrimes CM Dhami’s announcement: Recruitment for 1 CM pushkar singh dhami dehradun news Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad recruitment for 1 uttarakhand news uttarakhand police उत्तराखंड पुलिस उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील : सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मजबूत करें सामाजिक समरसता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की […]

Read More