सरकारी खातों के फर्जी चेक लगाकर बैंक से निकाली  17.92 करोड़ की धनराशि

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) ऊधमसिंह नगर और यूपी के एसएलएओ बागपत के सरकारी खातों के फर्जी चेक लगाकर बैंक से करीब 17.92 करोड़ की धनराशि उड़ा ली। इतनी बड़ी रकम बीती 28 और 31 अगस्त के बीच इंडसइंड बैंक की रुद्रपुर शाखा से चार फर्जी चेक लगाकर निकाली गई। सोमवार को मामला सामने आने के बाद एसएलएओ ऊधमसिंह नगर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने भी आनन-फानन से फर्जीवाड़ा कर निकाली गई रकम में से विभिन्न खातों में डाली गई करीब छह करोड़ की राशि फ्रीज कर दिए हैं।
 
 
एसएलएओ ऊधमसिंह नगर कौस्तुभ मिश्रा के अनुसार सोमवार को जब उन्होंने विभागीय खाते की जांच की गई तो इसमें रकम कम मिली। विस्तृत जांच में इंडसइंड बैंक की नैनीताल रोड स्थित रुद्रपुर शाखा से रकम निकाले जाने की बात सामने आई। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रशासन की टीम बैंक में देर शाम तक पूछताछ की। पता चला कि बीती 28 और 31 अगस्त को तीन फर्जी चेकों से एसएलएओ के खाते से 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाले गए हैं। एनएचएआई और एसएलएओ के खातों के मासिक मिलान के दौरान इस फर्जीवाड़े का पता चला। जांच में यह भी पता चला कि एसएलएओ बागपत के सरकारी खाते से भी फर्जी चेक से इसी बैंक से चार करोड़ 41 लाख रुपये निकाले गए हैं। ये फर्जी चेक एनएच 74 के मुआवजे के संबंध में थे। एसएलएओ कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि हैरत की बात यह है कि जिन फर्जी चेक के माध्यम से भुगतान लिया गया है, वह असल रूप में कार्यालय में सरकारी खाते की चेक बुक में मौजूद हैं। निकाली छह करोड़ की राशि फ्रीज कर दी गई है। ऊधमसिंहनगर के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, ने कहा कि इंडसइंड बैंक के अफसरों और कर्मियों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य लिए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An amount of Rs 17.92 crore was withdrawn from the bank by issuing fake checks of government accounts rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देशमौसम विज्ञान केंद्र के […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More