साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बेहद सचेत रूप से सामाजिक तानेबाने को नष्ट करने की कार्यवाही – डॉ कैलाश पाण्डेय 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। कल जानवर का सिर मिलने के नाम पर कुछ कथित संगठनों द्वारा क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बेहद सचेत रूप से सामाजिक तानेबाने को नष्ट करने की कार्यवाही है। यह बात भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने प्रेस बयान के माध्यम से कहीं। 
 
माले नेता कहा कि पहले भी यह देखने में आया है कि बनभूलपुरा से लेकर कमलुआगांजा तक किसी भी घटना को साम्प्रदायिक रंग देने में कुछ संगठनों और व्यक्तियों का विशेष हाथ रहता है और किसी भी घटना की आड़ में धर्म विशेष की दुकानों, घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला करने का काम किया जाता है। कल की घटना में भी यह देखने को मिला। 
 
गौरतलब यह है कि साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले इन सभी लोगों का बिना किसी अपवाद के किसी न किसी आनुषंगिक संगठन से संबंध सामने आता रहा है। राजनीतिक संरक्षण पाए हुए ये लोग खुले आम साम्प्रदायिक नफरत भरी भाषा और व्यवहार करते हुए अल्पसंख्यक समाज के प्रति घृणा जनित आक्रामक व्यवहार से भय पैदा करने का और लोगों को बांटने का कार्य करते हैं। जो कि निंदनीय और समाज विरोधी कृत्य है और संविधान की मूलभूत भावना के विपरीत है। राहत की बात यह है कि इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन की तत्परता ने मामले को साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश पर रोक लगाने में सफ़लता हासिल की। हम मांग करते हैं कि पुलिस प्रशासन को इस घटना को साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश के लिए इस्तेमाल करने वालों और तोड़फोड़ करने वालों पर अधिकतम संभव कठोर कानूनी कार्यवाई करनी  चाहिए। 
 
डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल आदि जगहों में जिस तरह से लगातार नफरत का माहौल बनाने की सचेत कोशिशें की जा रही हैं उसके खिलाफ धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टियों, प्रगतिशील संगठनों, लोकतांत्रिक लोगों और संपूर्ण नागरिक समाज को आगे आना होगा। तभी एक सौहार्दपूर्ण समाज बनाने का काम किया जाना सम्भव हो सकता है। 
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Attempts to disturb communal harmony are a conscious attempt to destroy the social fabric - Dr Kailash Pandey Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More