पिकअप की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने पिकअप चालक को लिया हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां पहाड़पानी बैंड में बुधवार सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद फरार पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से हिरासत में लिया है।

मुक्तेश्वर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह रौतेला उम्र 63 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह रौतेला निवासी बचकांडे, स्योनानी थाना लमगड़ा बुधवार सुबह बाइक पर धानाचूली से शहरफाटक की ओर जा रहा था। वही पहाड़पानी बैंड के पास जैंती से हल्द्वानी की ओर जा रही पिकअप ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के बाद गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी।  पिकअप की टक्कर से बाइक सड़क पर रपट गई और शिवराज सिंह के सिर पर गहरी चोट आ गई। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एबुलेंस से पदमपुरी सीएचसी ले जाया गया। जहाँ सीएचसी में मौजूद डॉ. नीरज कुमार ने घायल शिवराज सिंह को मृत घोषित किया। फरार पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से पकड़ लिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news An elderly person riding a bike died in a collision with a pickup nainital news police took the pickup driver into custody Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More