अकेले घर में रह रही बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा। ऊधमसिंहनगर के खटीमा में फौजी की बुजुर्ग मां की बुधवार रात सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला के सिर पर चोट और गले पर कट का निशान मिला है। इतना ही नहीं फर्श पर खून फैला था। महिला अकेली रहती थी और घर बाहर से बंद था। पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया है।

खटीमा कोतवाली पुलिस के अनुसार, सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी में 65 वर्षीय जानकी चंद अकेले रहती थीं। दो मंजिला मकान में नीचे के हिस्से में एक किराएदार रहता है। पति की मौत के बाद बेटियों पूनम चन्द और सुमन चंद का विवाह हो गया था।जबकि उनका बेटा बंगाल इंजीनियर कोर में नायक के पद पर जालंधर में तैनात है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को बेटी पूनम ने मां को फोन किया जो नहीं उठा। इसकी जानकारी पूनम ने भाई सूरज को दी। सूरज ने जब फोन किया तब भी मां ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद सूरज ने मां के सत्संगी साथी, जो संत रामपाल से जुड़े हैं, को फोन किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

देर रात शैलेंद्र मिश्रा, सुनील गुप्ता आदि जानकी के घर पहुंचे।उन्होंने घर पहुंचकर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई बाहर नहीं निकला। जिसके बाद उन्होंने सूरज को वीडियो कॉल पर जोड़ा और घर का ताला तोड़ा। अंदर देखा तो जानकी चंद जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थीं। फर्श पर खून फैला था। उनका हाथ और चेहरा नीला पड़ा था और माथे पर चोट के निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

रात करीब 12 बजे कोतवाल बिजेंद्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल मौके पर पहुंचे। रात में ही फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले के खुलासे को एसएसपी ने एएसपी उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Elderly woman living alone in her house Elderly woman living alone in her house was murdered by crushing her head Khatima news murder news udham singh nagar news uttarakhand news woman murdered by crushing her head अकेले घर में रह रही बुजुर्ग महिला उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज खटीमा न्यूज मर्डर न्यूज महिला की सिर कुचलकर हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More